रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन के एक होटल में त्यागी समाज के प्रबुद्ध गणमान्य व्यक्तियों और युवाओ की एक आपात बैठक हुई। जिसमें एकमत से डॉ उदिता त्यागी के लिये भाजपा से गाज़ियाबाद के मेयर पद के लिये टिकट मांगने का निर्णय लिया गया। अमर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी सेवा संस्थान व अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में प्रमुख गैर राजनीतिक त्यागियों ने अपनी राजनैतिक स्थिति पर मंथन किया और अपनी निराशाजनक स्थिति से उबरने के लिये हर तरह का संघर्ष करने रणनीति बनाना आरम्भ किया।

बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण त्यागी ने कहा कि महानगर गाज़ियाबाद में त्यागी समाज की संख्या किसी भी अन्य जातीय समूह से कम नही है। त्यागी समाज स्पष्ट रूप से हिंदूवाद और राष्ट्रवाद के लिये भाजपा के साथ रहता है। ऐसे में भाजपा को भी त्यागी समाज की भावनाओ को समझ कर गाज़ियाबाद में इस बार मेयर पद का त्यागी समाज की महिला को बनाना चाहिये। भाजपा की ऊर्जावान कार्यकर्ता डॉ उदिता त्यागी इसके लिये उपयुक्त है।अगर योग्यता आधार है तो भाजपा को डॉ उदिता त्यागी को ही गाज़ियाबाद मेयर पद का प्रत्याशी बनाना चाहिए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए अमर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी सेवा संस्थान के अध्यक्ष नीरज त्यागी ने कहा गाज़ियाबाद महानगर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में त्यागी समाज बहुत बड़ी संख्या में विद्यमान है परंतु न तो लोकसभा,ना ही राज्यसभा,ना ही कोई मंत्री त्यागी समाज से है।महानगरों और नगरो में बड़ी संख्या में रहने के बाद भी त्यागी समाज की उपेक्षा की जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण त्यागी समाज का पूर्ण रूप से भाजपा का समर्थक होना है।भाजपा के नेता अच्छी तरह जानते हैं कि त्यागी समाज पूर्ण रूप से हिंदूवाद के कारण भाजपा को ही वोट करता है। इसी कारण वो त्यागी समाज को सम्मान जनक समायोजन के योग्य नहीं मानते हैं। अब अपनी इस उदारता के कारण त्यागी समाज राजनीति से विलुप्त प्रायः हो चुका है और इसी कारण अब त्यागी समाज को हर तरह से प्रताड़ित और शोषित होना पड़ रहा है। अब त्यागी समाज को इस स्थिति से बाहर निकलना ही पड़ेगा।

बैठक का संचालन करते हुए अमर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी सेवा संस्थान के महामंत्री अक्षय त्यागी मोरटा ने कहा कि गाज़ियाबाद सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार त्यागियों की हत्या की जा रही है।त्यागी समाज से आने वाले श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज,जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी व श्रीकांत त्यागी जैसे प्रकरण ये बताने के लिये पर्याप्त है कि राजनैतिक पकड़ न होने के कारण निर्दोष त्यागियों पर यह तन्त्र किस तरह अत्याचार करता है। त्यागी समाज की इन हस्तियों के साथ साधारण अपराधी से भी बुरा व्यवहार केवल इस कारण से हुआ कि राजनीति में इनके लिये कोई बोलने वाला नहीं था। इससे स्पष्ट है कि त्यागी समाज की उदारता को कमजोरी समझ कर कुचला जा रहा है। पर अब हमारे धैर्य का बांध टूट रहा है। अगर भाजपा हमारे अस्तित्व और हमारी भावनाओ का सम्मान नही करती तो अब हमें भी अन्य विकल्प खोजने पड़ेंगे।

मीटिंग की अध्यक्षता रविन्द्रकांत त्यागी जी ने की व रविन्द त्यागी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिल्डर एसोसिएशन प्रमोद त्यागी पूर्व पार्षद एड तेजवीर त्यागी नीटू त्यागी रजनीश त्यागी संजय त्यागी मोरटा राजीव नवादा मुकेश त्यागी मकनपुर राजदेव त्यागी नरवीन त्यागी राज एक्स अध्यक्ष त्यागी ब्रह्म सभा नितिन त्यागी प्रवीण मास्टर बिट्टू त्यागी कपिल त्यागी सुधीर त्यागी निप्पल बाबा देवेन्द्र त्यागी हरिराज त्यागी आदि समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post