रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर में महिला आचार्याओं को प्रवेशिका, उत्तमा और प्रज्ञा की परीक्षाओं के प्रमाण पत्र दिए गए। प्रमाण पत्र पाकर आचार्याएं बहुत प्रसन्न हुई। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र से संचालित अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के अंतर्गत आचार्यों के लिए प्रतिवर्ष प्रवेशिका ,मध्यमा, उत्तमा और प्रज्ञा की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। विद्या भारती के सभी विद्यालयों के आचार्यों का इसमें भाग लेना अनिवार्य है। इस वर्ष सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर गाजियाबाद में अट्ठारह आचार्या बहनों ने उपरोक्त परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण हुई।
सर्वाधिक अंध के आधार पर प्रवेशिका परीक्षा में श्रीमती नीतू सिंह ,उत्तमा परीक्षा में श्रीमती भावना महेश्वरी और प्रज्ञा प्रतियोगिता में श्रीमती भावना गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा शर्मा ने प्रातः काल वंदना सत्र में तीनों परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आचार्यों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। तथा सभी आचार्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने बताया कि शिक्षकों की शैक्षिक गुणवत्ता और कर्मठता बढानेके लिए विद्या भारती इन परीक्षाओं का आयोजन करती है। इसमें आचार्यगण अपनी शैक्षिक गुणवत्ता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति का भी दर्शन कर सकें।