सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को गाजियाबाद के दौरे पर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से होटल वेस्ट व्यू में मुलाकात की। कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। फिर कश्यप महाकुंभ में शाामिल हुए। यहां भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों संग बैठक की। उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान मंडल अध्यक्ष से लेकर सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से उनकी क्षेत्रीय समस्या, प्रशासन का रवैया, किसानों की स्थिति का पूर्ण ब्यौरा लिया। कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न में पुलिस-प्रशासन के रवैये की अधिक शिकायत सामने आईं। इस बैठक में जिला व महानगर कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी और सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस बैठक में जिला व महानगर कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी और सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम बोले- कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने वालों पर होगा एक्शन
कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री से कहा कि कमिश्नरेट बनने के बाद से कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला है। सिर्फ पुलिस ने वाहनों के चालान काटने की संख्या जरूर बढ़ा दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि पुलिस को ये बात पता चल जाए कि गाड़ी वाला बीजेपी से है तो उसका फिर और ज्यादा उत्पीड़न किया जाता है।

डिप्टी सीएम ने साफ कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से कोई खिलवाड़ नहीं होगा। सरकार की छवि खराब करने और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष दिनेश गोयल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, सुनीता दयाल, मान सिंह गोस्वामी, मयंक गोयल, उदिता त्यागी, रूचि गर्ग, पूनम कौशिक, विकास गुप्ता समेत सभी विधायक मौजूद रहे। 

कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस वार्ता की।

'गाजियाबाद प्रवेश द्वार के साथ है विकास द्वार'
कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा, 2017 से पहले प्रदेश के सभी 75 जिले पूरी तरह से अपराध के अड्डे बने रहते थे। आज अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई हो रही है। गाजियाबाद प्रवेश द्वार के साथ उप्र का विकास द्वार भी है। इसे देखकर लोगों को लगता है कि हमारे प्रदेश की विकास की शुरुआत कैसी है।

उन्होंने कहा, 26 अगस्त को गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे। उन्होंने जो निर्देश दिया, उसका कितना पालन हुआ, ये जानकारी समीक्षा बैठक में ली गई है। डिप्टी सीएम ने बारिश-ओलावृष्टि के मद्देनजर फसलों के नुकसान का आकलन कराकर भरपाई की बात कही।
Previous Post Next Post