सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाज़ियाबाद :- पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गाजियाबाद पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री संघप्रिय गौतम से मुलाकात की।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को गांजियाबाद पहुंचे। कौशांबी क्षेत्र स्थित नीलगिरी अपार्टमेंट में उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता संघप्रिय गौतम से करीब आधा घंटा मुलाकात की। वे करीब 5 बजकर 22 मिनट पर आए और छह बजे वापस दिल्ली निकल गए। सूत्रों ने बताया कि ये मुलाकात पारिवारिक थी। इस दौरान तमाम पुरानी बातों को लेकर चर्चा हुई। एक-दूसरे के परिवार की कुशलक्षेम ली गई।

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुछ दिन पहले संघप्रिय गौतम से मिलने की इच्छा जताई थी। बुजुर्ग होने की वजह से संघप्रिय गौतम ने दिल्ली जाने में असमर्थता जताई। जिसके बाद रामनाथ कोविंद खुद ही रविवार को उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। इधर, पूर्व राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर नीलगिरि अपार्टमेंट में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। रामनाथ कोविंद के आने पर सोसाइटी में किसी बाहरी को एंट्री नहीं दी गई। इस दौरान सोसाइटी के कुछ लोगों ने उनसे मिलने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा कारणों से ये संभव नहीं हो सका।

भाजपा के संस्थापक सदस्य, अटल सरकार में मंत्री रहे संघप्रिय गौतम भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। वे मूलत: बुलंदशहर जिले के रहने वाले हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वे केंद्र में मंत्री रहे थे। भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। संघप्रिय गौतम कई मौकों पर भाजपा के कड़े आलोचक भी रहे हैं। साल-2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने RSS को पत्र लिखकर योगी आदित्यनाथ को हटाकर राजनाथ सिंह को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी। संघप्रिय गौतम के पुत्र मुंशीलाल गौतम बुलंदशहर जिले की शिकारपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में मुंशीलाल भी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं।
Previous Post Next Post