◼️केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह ने मूर्ति का अनावरण किया



सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज के संस्थापक के. एल चड्ढा की 101 वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। कॉलेज में उनकी मूर्ति का अनावरण भी हुआ। अनावरण केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी. के. सिंह ने किया। जनरल वी. केत्र सिंह ने कहा कि ऋषि कृष्ण लाल चड्ढा का समाज हित में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समाज के लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। महापौर सुनीता दयाल, एमएलसी दिनेश गोयल, एमएलसी श्रीचंद शर्मा व पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी ने उनके उद्देश्यों व आदर्शो को आत्मसात करने का आहवान किया। 

कॉलेज की छात्राओं ने भजन प्रस्तुत किए। राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल विधायक सुनील शर्मा, विधायक अतुल गर्ग विधायक, विधायक अजीत पाल सिंह, राम प्रकाश चड्ढा, बलदेव राज शर्मा, पार्षद शिवम शर्मा व जयकिशन, संजीव गुप्ता, विजय शंकर आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता कॉलेज के अध्यक्ष पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिंह सिरोही, संचालन सचिव डॉ. गीता मल्होत्रा व धन्यवाद कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ नीतू चावला ने किया।
Previous Post Next Post