सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मंडल जलालाबाद में किसान मोर्चा के द्वारा ओजस्वी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष में गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी डायमंड अनुमति अनुसार मुरादनगर छोटा हरिद्वार पर गरीबों के लिए फल वितरण का आयोजन किया किया गया। इसके मुख्य अतिथि जितेंद्र चितौड़ा जिला महामंत्री गाजियाबाद रहे। 

जलालाबाद मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा चौधरी देवेंद्र सांगवान ने बताया कि तपस्या एम त्याग का दूसरा नाम उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ हैं अपने परिवार का त्याग किया एवं उत्तर प्रदेश के लिए अच्छी सरकार एवं अच्छी सुरक्षा के लिए तपस्या की है देवेंद्र सागवान ने बताया कि आज ऐसे देवतुल्य ऊर्जावान हिंदू सम्राट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यशस्वी योगी आदित्यनाथ महाराज का जन्मदिन है। जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश को निछावर कर दिया है। 

मुख्य अतिथि के रुप में आए जितेंद्र चितौड़ा जिला महामंत्री गाजियाबाद ने उड़ीसा बालासोर में हुए ट्रेन हादसे को लेकर सभी का 2 मिनट का मौन धारण कराया गया और बताया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता जिस त्याग और लगन से पार्टी को समर्पित हैं इसका सीधा अर्थ है कि अबकी बार भी भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है यह सारा श्रेय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दीया। 

इस मौके पर गाजियाबाद जिले के जलालाबाद मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा के चौधरी देवेंद्र सांगवान , मंडल के महामंत्री सचिन चौधरी ,मंडल के उपाध्यक्ष नौशाद चौधरी, मंडल मंत्री फरमान चौधरी ,वकील शर्मा ,आदि मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे ।
Previous Post Next Post