◼️रश्मि चौधरी, रितु खन्ना, अमित बालियान व अरूण यादव का किया गया सम्मान



रिपोर्ट :- अजय रावत
सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- समाजवादी पार्टी के आरडीसी कार्यालय पर शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पार्टी के नवनियुक्त चारों अध्यक्षों का जोरदार स्वागत किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष फैजल हुसैन व महानगर अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र यादव ने पार्टी के चारों अध्यक्षों समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष रितु खन्ना, समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित बालियान व समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष अरुण यादव का स्वागत किया। 

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी व महानगर अध्यक्ष रितु खन्ना ने कह कि उनका पूरा फोकस 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। भाजपा सरकार की असलियत को जन-जन तक पहुंचाएंगे। भाजपा सरकार में जो जंगल राज कायम है, उसे खत्म करने व भाजपा की झूठी सरकार को उखाड फैंकने के लिए समाजवादी पार्टी महिला सभा की महिला कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करेंगी। साथ ही अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में प्रदेश में जो विकास कार्य हुए थे, उन्हें भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। जल्द ही महिला सभा की जिला व महानगर कमेटी का गठन भी कर दिया जाएगा।
Previous Post Next Post