रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के सपनों को साकार करते हुए निष्पक्ष व पारदर्शी नौकरी का वादा पूरा करते हुए पात्रता ही चयन का आधार पर नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे है। महानिदेशक, परिवार कल्याण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के नियुक्ति निर्देशों के कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० भवतोष शंखधर, गाजियाबाद को 5 स्वास्थ्य कर्मी (महिला) की सूची, नियुक्ति पत्र वितरण हेतु उपलब्ध करायी गयी थी। उसी के क्रम में आज जनपद गाजियाबाद में नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। 

गाज़ियाबाद विधायक अतुल गर्ग एवं डा० भवतोष शंखधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मंगलवार  को महात्मा गांधी सभागार, गाजियाबाद में किया गया। जिसमें चयनित 05 स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) थी। जिनमें कुमारी पूनम पुत्री स्वर्गीय मोती यादव निवासी ग्राम बरार देवरा महाराजगंज जिला आजमगढ़, नीकू देवी पुत्री चंद्रमा यादव निवासी गली नंबर 2 करहेड़ा कॉलोनी मोहननगर गाजियाबाद, मीनाक्षी पुत्री प्रदीप सैनी निवासी फतेहपुर मोदीनगर गाजियाबाद,  सीमा कुमारी पुत्री राजवीर सिंह न्यू डिफेंस कॉलोनी मुरादनगर गाजियाबाद व सबीना खान पुत्री रुस्तम खान नियर जाहरवीर मंदिर मोरटा, गाजियाबाद को नियुक्ति पत्र सौपें गये।

अतुल गर्ग, विधायक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नियुक्ति पत्र पाने वाली महिलाओं से आशा की है कि वह अपने पद की गरिमा को समझते हुए निष्ठा व ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करेंगे। इस अवसर पर डा० राकेश कुमार गुप्ता, जिला सर्विलांस अधिकारी, गाजियाबाद, डा० रविन्द्र कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गाजियाबाद एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post