रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गांधीनगर तुराब नगर के पार्षद नीरज गोयल ने गांधीनगर में स्थित आर्य समाज मंदिर में सभी सफाई कर्मचारियों के साथ वैदिक मंत्रों के संग हवन पूजन किया साथ ही प्रसाद के रूप में आम और भोजन ग्रहण किया। आर्य समाज मंदिर के अध्यक्ष वेद व्यास ने सभी आये सफाई कर्मचारियों का पटका पहनाकर सम्मान किया तथा सभी वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर विधिविधान से यज्ञ करवाया।
इस अवसर पर सभी ने विश्व शांति व देश के उत्थान के लिए यज्ञ में आहुति दी। इस अवसर पर पार्षद नीरज गोयल ने सभी सफाई कर्मचारियों के संग प्रसाद के रूप में आम व भोजन ग्रहण करते हुए कहा कि हम सभी को एक होकर रहना है जिस कार्य की जिम्मेदारी हमे ईश्वर ने सौपी है उस को हम सभी ने कुशलता पूर्वक ईमानदारी से पूर्ण करना है। इस अवसर पर वेद प्रकाश वोहरा, नगर निगम से सफाई इंस्पेक्टर संजीव, सफाई नायक अरुण कुमार व प्रदीप कुमार सहित सभी सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।