रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- लगातार मूसलाधार(अत्यधिक) बारिश होने से शहर में विभिन्न स्थानों पर जल भराव की स्थिति हो गयी। जिसके लिए महापौर सुनीता दयाल स्वम पार्षद राजीव शर्मा,पार्षद पूनम सिंह,पार्षद शीतल चौधरी, पार्षद विरेन्द्र त्यागी,पार्षद मनोज त्यागी,पार्षद कुलदीप त्यागी,पार्षद हिमांशु चौधरी,पार्षद विनिल दत्त,पार्षद उदित मोहन गर्ग,पार्षद उमेश नगर,पूर्व पार्षद मुकेश गर्ग,विक्रम ,पार्षद देवनारायण शर्मा,पार्षद अभिषेक चौधरी,पार्षद प्रवीण चौधरी,एवं अन्य पार्षदो को लेकर शहर दौरे पर निकल गयी।

शहर में दौरे के दौरान सर्व प्रथम महापौर दुहाई गयी फिर वह से हिण्डन नदी तक (शिव कांवड़ सेवा समिति मोरटा,श्री धर्मार्थ सेवा समिति,मायापुरी कांवड़ सेवा धाम,मुस्कान सेवा संघठन नंदग्राम,साईं उपवन नगर निगम के शिविर आदि) सभी कांवड़ शिविर देखे और मुख्य मार्गो के जल भराव की स्थिति देखी जिसमे तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन वार्ता के माध्यम से मोके पर बुलाकर समस्या का समाधान भी कराया और कई स्थानों पर अधिकारीगण मौजूद भी मिले और आज नगर निगम की महापौर, पार्षदगण, अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने मिलकर शहर हित मे एक साथ विभिन्न स्थलों पर कार्य किया है।

महापौर द्वारा सभी कांवड़ शिविर में सभी शिव भक्तों को हौसला अफजाई की गई। जगह जगह मेडिकल कैम्प पर उपस्थित लोगों से बात की,सभी शिविर वाले से स्टील के बर्तनों के प्रयोग करें के लिए प्रोत्साहित किया।
शहर में विभिन्न स्थानों पर महापौर ने जेटिंग मशीन,सकिंग मशीन, पम्प,जे सी बी,पोकलेन आदि उपकरणों को लगाकर पानी निकलवाने की ये व्यवस्था कराई और आगे भी इसी प्रकार नगर निगम परिवार शहर हित में कार्य करेगा।

हिण्डन नदी के पास स्थित मायापुरी कांवड़ सेवा समिति ने महापौर द्वारा कराया शिविर का उद्घाटन, शिविर में शुद्ध भोजन,मिष्टान, चांट एवं रुकने की सम्पूर्ण व्यवस्था एवं स्टील के बर्तनों का प्रयोग कर जीरो वेस्ट शिविर का आयोजन किया गया है।
Previous Post Next Post