◼️उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने कई पदाधिकारियों को किया पद मुक्त 



रिपोर्ट :- वेद प्रकाश चौहान

हरिद्वार :- उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की एक समीक्षा बैठक की गई। जिसमें संगठन की कार्यशैली व संगठन का विस्तार संगठन में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की कार्यसमिति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तेवर ने किया, व संचालन शाखा अध्यक्ष नगर निगम हरिद्वार कुलदीप कांगड़ा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष गढ़वाल ने कहा कि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की पूरे प्रदेश में कुल 93 नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में सभी जगह उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की शाखा जिला स्तर पर कार्य कर रहे हैं। 

परंतु जिला हरिद्वार के नगर निगम हरिद्वार में नगर निगम कर्मचारी मोर्चा के साथ मिलकर कार्य कर रही है, और अन्य शाखाओं में पदाधिकारि सक्रिय नहीं दिख रहे हैं। इसलिए उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार संगठन गतिविधियों के विपरीत पाए जाने पर जिला अध्यक्ष हरिद्वार संजय पारचा व प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बाल्मीकि, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रियंका सौदाई, जिला संगठन मंत्री रोमा पीवाल, जिला उपाध्यक्ष विनोद व संगीत बंसल को उनके पद से मुक्त किया जाता है। इनके स्थान पर जो सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारियों उन्हीं में से जिला मंडल व प्रदेश में पदाधिकारी होंगे। 

जल्दी जिला हरिद्वार के अध्यक्ष का चयन कर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। गढ़वाल मंडल महामंत्री जुगनू कांगड़ा को मंडल के साथ साथ जिला हरिद्वार प्रभारी का दायित्व दिया गया है। मीटिंग में सुनील कुमार, शाखा महामंत्री अनुज कुमार, बबलू, पप्पू व दीपक अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post