रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- नगर निगम कुछ माह पहले से बहुत ही गंभीर स्थिति से गुजरा था जिसमें नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के लिए निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना एक बड़ी चुनौती रही है, जिसका डॉ नितिन गौड़ पूरी सूझबूझ से सामना कर रहे हैं साथ ही शहर के विकास कार्यों को भी योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। कुछ माह पहले निगम की स्थिति बहुत ही कमजोर हो गई थी जिसके चलते निगम से जुड़े सभी कार्यों में कुछ लचक आई थी। किंतु लगातार प्रयास करने पर निगम की आर्थिक स्थिति पुनः संभलती दिखाई दे रही है, निगम की वसूली का भी ग्राफ पिछले वर्ष के मुताबिक बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है जोकि निगम के लिए एक अच्छा संदेश है।

वर्ष 2022 के माह अप्रैल मई-जून मे कर तथा करेत्तर से वसूली की प्राप्त आय  लगभग 36 करोड़ 98 लाख थी जोकि वर्ष 2023 के अप्रैल मई-जून मे बढ़कर लगभग 39 करोड़ 71 लाख है, जिसमें संबंधित टीम द्वारा कर वसूली को बढ़ाया है जो की निगम के सकारात्मक प्रयास को दर्शा रहा है, नगर आयुक्त लगातार संबंधित अधिकारियों को निगम की आय बढ़ाने के लिए बल दे रहे हैं जिस के क्रम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा तथा जोनल प्रभारी योजनाबद्ध तरीके से कर की वसूली कर रहे हैं, निगम की बढ़ती आय शहर के विकास कार्य को कहीं ना कहीं प्रभावित करती है जिस के क्रम में शहर में बेहतर कार्य कराने हेतु योजना बनाई जा रही है।

निगम की बढ़ती आय से शहर में बढ़ेंगे विकास कार्य- नगर आयुक्त

निगम की कमजोर आर्थिक स्थिति की चुनौती को स्वीकार करते हुए नगर आयुक्त की प्लानिंग से उस पर विजय प्राप्त करना शुरू कर दिया है,  नगर आयुक्त की कुशल नेतृत्व में ना केवल कर की वसूली को ही बढ़ाया जा रहा है बल्कि अन्य विभागों से प्राप्त होने वाली आय पर भी प्लानिंग की जा रही है, नगर आयुक्त के निर्देश  में संबंधित विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग में आए बढ़ाने वाले मद पर विशेष कार्य कर रहे हैं, उद्यान विभाग निर्माण विभाग, संपत्ति विभाग विशेष रूप से अपने-अपने विभागों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहे हैं जिससे निगम की आय को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि आने वाले समय में निगम की आय बढ़ने के साथ-साथ शहर के विकास कार्यों को शहर के निर्माण कार्यों को भी तेजी से बढ़ाया जाएगा, नगर आयुक्त ने यह भी स्पष्ट रूप से बताया कि संबंधित ठेकेदारों को भी समय-समय पर उनका भुगतान किया जा रहा है ताकि शहर के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी ना रहे इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा हैl

महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ शहर के विकास कार्यों को बढ़ाने के लिए गंभीर रूप से टीम बनाकर कर वसूली पर योजना बना रहे हैं जिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक टैक्स नहीं लगा है उन पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर टैक्स लगवा रहे हैं और वहां पर कैंप लगाकर टैक्स वसूलने के लिए मोटिवेट कर रहे हैं, गाजियाबाद नगर निगम कर वसूली पिछले वर्ष 2022 के माह अप्रैल मई जून से  इस वर्ष अप्रैल मई-जून में बढ़ी है, आगे भी कर वसूली को बढ़ाने के लिए निगम प्रयासरत है अन्य मदों से भी निगम की आय को बढ़ाने का प्रयास चल रहा है जनप्रतिनिधियों के सुझावों को भी निगम द्वारा योजनाओं में शामिल किया जा रहा है जो कि सराहनीय है।
Previous Post Next Post