रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- निगम कर्मचारियों के हुए प्रमोशन, महापौर तथा नगर आयुक्त ने वितरित किए पत्र, निगम कर्मचारी संघ ने जताया धन्यवाद। नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा की गई मांग को पूरा करते हुए नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के नेतृत्व में  सामान्य अधिष्ठान के कर्मचारियों का प्रमोशन किया गया जो की  लगभग 3 वर्ष पूर्व से लंबित चल रहा था।

नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़, द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए डीपीसी पर कार्यवाही कराई। जिस के क्रम में 16 कर्मचारियों को अनुचर से पदोन्नति की गई। जिसको वरिष्ठता तथा शिक्षा के आधार पर  द्वितीय श्रेणी लिपिक बनाई गये, 15 कर्मचारियों को अनुचर पद में समायोजित किया गया, महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा संबंधित कर्मचारियों को पदोन्नति के पत्र देकर शुभकामनाएं दी गई।

महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त नितिन गौड़ द्वारा गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ के प्रयासों की भी सरहाना की साथ ही उपस्थित कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गई। नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को मन लगाकर कार्य करने के लिए भी उत्साहित किया गया गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी का हित सर्वोपरि है उनके हित को ध्यान में रखते हुए जन प्रतिनिधि तथा अधिकारीगण लगातार प्रयासरत है इस प्रकार कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ाया, मौके पर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे साथ ही गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र तथा अन्य पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post