रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- चंडीगढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर नीलेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष श्री महंत प्रेमदास महाराज का  आज तड़के बुधवार को  स्वर्गवास हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर उनके भक्तों और संत समाज में तथा सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। महंत प्रेमदास विगत कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। महंत प्रेमदास महाराज ने नीलेश्वर महादेव मंदिर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे 80 वर्ष के थे। संतो ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया। उनका अंतिम संस्कार आज 3:00 बजे चंडी घाट स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

चंडीगढ़ स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर में महेंद्र श्री प्रेम दास महाराज को श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों का ताता लगा रहा।श्रीमहंत प्रेमदास महाराज के निधन पर श्री जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर आचार्य अवधेशानंद गिरी महाराज तथा श्री निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर श्री कैलाश आनंद गिरी महाराज तथाअखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज, महामंत्री श्रीमहंत राजेन्द्र दास महाराज समेत तमाम संतों ने तथा कई समाजसेवी एवं धार्मिक संस्थाओं में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Previous Post Next Post