रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- लगातार गाजियाबाद निगम सीमा क्षेत्र में बाहर का कूड़ा डालने की शिकायत प्राप्त हो रही है। पूर्व में भी महापौर सुनीता दयाल द्वारा दिल्ली का कूड़ा पकड़ा गया था और अब कल देर रात महापौर सुनीता दयाल को विजय नगर क्षेत्र में बाहर से कूड़ा डालने की सूचना मिली जिसको लेकर महापौर ने सख्ती दिखाते हुए अपने पार्षदो,ड्राइवर एवं अन्य सहयोगियों को तत्काल बुलाया और विजय नगर रात को ही पहुंच गई, जाकर देखा तो दो ट्रैक्टर क्रोसिंग, अंसल,एवं नोएडा के कूड़ा  निगम सीमा में डाला जा रहा था। जिनको रोका गया और पूछने पर ट्रैक्टर चालक द्वारा बताया गया कि हमे तो यह कूड़ा वार्ड 27 में डालने को कहा गया है। बहुत समय से कूड़ा लाया जा रहा है। कभी क्रोसिंग का कभी अंसल तो कभी नोएडा के कूड़ा लाते है। 

यह सुनकर महापौर सुनीता दयाल ने अपने सहयोगियों को ट्रैक्टर की चाबी लेने को कहा और रात को ही ही ट्रैक्टर विजय नगर जोन में जप्त कराए उसके उपरांत आज सुबह सवेरे महापौर ने उपरोक्त की सूचना निगम अधिकारियों को दी और महापौर निगम अधिकारियों के साथ विजय नगर ज़ोन पहुँची। महापौर ने निगम अधिकारियों को बताया कि हाई राइज़ इंटीग्रेटेड सोसाइटी को स्वयं करना होता है कूड़ा निस्तार लेकिन यह सोसाइटी स्वम् अपने बल्क जनरेट को स्वम् निस्तार न कर बल्कि निगम क्षेत्र सीमा में कूड़ा डाल रहे है।

महापौर ने निर्देश देकर कहा कि अंसल, क्रासिंग रिपब्लिक और फिर नोएडा क्षेत्र का कूड़ा पूर्ण रूप से निगम सीमान्तर्गत में नही आना चाहिए,अगर निगम सीमान्तर्गत में कूड़ा आया तो ZSO, सफाई निरीक्षक की जिम्मेदारी होगी। उक्त ट्रेक्टर पकड़े गए है वो नही छूटने चाहिए, ट्रेक्टर वालो के खिलाफ FIR की कार्यवाही होनी चाहिए ताकि भविष्य में निगम सीमान्तर्ग कूड़ा डालने की हिम्मत न हो सके।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 15 दिन में हाई राइज सोसाइटी वाले कूड़े का स्वयं निस्तारण नही करते है तो  सोसाइटी के RWA अध्यक्ष, सचिव व बिल्डर के खिलाफ म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट-2016 के नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए वह स्वम जिम्मेदार होंगे।

इस दौरान उपाध्यक्ष राजीव शर्मा,पार्षद कैनहिया लाल,पूर्व पार्षद ललित कश्यप,पार्षद नीरज गोयल, पूर्व पार्षद मुकेश गर्ग,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश कुमार,जोनल सफाई निरीक्षण ओमपाल, सफाई निरीक्षक नरेन्द्र कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post