रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- मुरादनगर निवासी विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि भूमाफिया अशोक कुमार गुप्ता उनकी और उनके बेटे शुभम की हत्या करवा सकता है। नवयुग मार्केट के एक रेस्तरां में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने यह आशंका जतायी। संवाददाता सम्मेलन में मौजूद राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता दल के राष्टीय अध्यक्ष पं. सत्यम शर्मा ने पीड़ित विजय शर्मा और उनके बेटे को ढांढस बधाते हुए एलान किया कि वह भगवान परशुराम के बंशज हैं अन्याय नहीं होने देंगे। इसके बावजूद भय के साए में रह रहे विजय शर्मा और उनका बेटा भूमाफिया के डर से अपनी बात कहते हुए भी घबड़ा रहे थे। पं. सत्यम शर्मा ने स्पष्ट किया वह उनके परिवार के साथ हैं इसलिए अब आपका कोई भी भूमाफिया या बदमाश कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पीड़ित विजय शर्मा ने बताया कि 1967 में उन्होंने एक प्लाट जलालपुर रोड मुरादनगर में खरीदा था। प्लाट उपरोक्त का दाखिल खारिज हो चुका है। आप इंटरनेट पर भी डालेंगे तो भी विजय शर्मा का ही नाम आएगा। प्लाट मेरा है। मुरादनगर का भूमाफिया अशोक कुमार गुप्ता की नजर इस प्लाट पर काफी समय से है। प्लाट पर कब्जे का प्रयास अशोक कुमार गुप्ता अपने गुंडों के साथ पहले भी कर चुका है। कब्जा करने के दौरान हुई कहासुनी के बीच पुलिस ने इसको जेल भेजा था। जेल से बाहर आने पर अशोक कुमार गुप्ता फिर प्लाट पर कब्जा करना चाहता है। प्लाट उपरोक्त उनका है, उनका था और उनका ही रहेगा ऐसा उसको विश्वास है। उन्होंने कहा कि इस समय भूमाफिया अशोक कुमार गुप्ता को हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रहे आयुष त्यागी और सुशील प्रजापति का भी खुला संरक्षण है।
संवाददाता सम्मेलन को राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सत्यम शर्मा ने भी संबोधित किया। पं. सत्यम ने कहा कि कुछ भी हो जाए, चाहें देशभर के सारे ब्राह्मणों को मुरादनगर में एकत्र करना पड़े, वह एक गरीब ब्राह्मण को उसका हक दिलवा कर ही दम लेंगे। पं. सत्यम ने सवाल उठाया कि पहले दो बार की सरकारी जांच में प्लाट उपरोक्त विजय शर्मा का निकला है, दाखिल-खारिज के अनुसार भी प्लाट विजय शर्मा का है। तब अशोक कुमार गुप्ता बीच में कहां से आ गया। हम भगवान परशुराम के बंशज हैं न अन्याय करते हैं और न किसी करने करने देंगे। उन्होंने पीड़ित विजय शर्मा और उनके बेटे को पुन: ढांढस बंधाया कि आप चैन की नींद सोंए प्लाट आपका था और आपका ही रहेगा। इस प्लाट पर किसी ने निगाह भी उठायी तो सख्ती से निपटा जाएगा।
उन्होंने उल्टे मीडिया से पूछ लिया कि शासन के निर्देश पर गठित सरकारी टीम द्वारा नपाई भी करायी,उस नपाई-तुलाई के दौरान वीडियोग्राफी भी हुई। उसमें जो रिपोर्ट बनीं वह विजय शर्मा के पथ में थी। साफ है प्लाट विजय शर्मा का ही है। उन्होंने कहा कि वह पड़ोस के प्लाट जिसका मालिक सतपाल वाल्मीकि है उसको भी न्याय दिलाएंगे। उन्होंने भूमाफिया अशोक कुमार गुप्ता को संरक्षण देने वाले तथाकथित हिंदू वाहिनी के नेता सुशील प्रजापति और उसके गुरु आयुष त्यागी को चेतावनी दी कि एक गरीब ब्राह्मण के प्लाट पर निगाह न डाले अन्यथा परिणाम अलग होंगे। उन्होंने बालाए-बालाए जांच कर फर्जी रिपोर्ट तैयार करने वाले तहसीलदार शिव नरेश, काननगो राकेश, काननगो आलोक गुप्ता, लेखपाल विनोद कुमार और संजीव कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। सुशील प्रजापति ने विजय शर्मा के लड़के शुभम को जान से मारने की धमकी पर चुटकी लेते हुए कहा कि ब्राह्मण भगवान के बंशज हैं कोई गोल गप्पा नहीं, जिसे कोई भी निगल लेगा?
एक ब्राह्मण को धमकी देकर प्लाट पर कब्जा करने वालों को ही अब मुरादनगर छोड़ना होगा। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि वह ब्राह्मण को उसका हक दिलाने में सहयोग करें अगर सहयोग नहीं कर सकते तो राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता दल अपने विप्र बंधु की हिफाजत खुद कर लेगा, फिर पुलिस प्रशासन यह न कहे...। उन्होंने पुन: दोहराया कि गलत रिपोर्ट तैयार करने वाले इन अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए और इन एक गरीब ब्राह्मण के प्लाट पर कब्जा करने वाले गुंडों पर लगाम लगायी जाए, अन्यथा राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता दल ब्राह्मणों के सम्मान को बचाने को आगे आएगा?