रिपोर्ट :- वेद प्रकाश चौहान

हरिद्वार :- हरिद्वार में जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करने के लिए भक्त सुबह से ही लाइनों में लगे दिखाई दिये। वहीं, श्रवण नाथ नगर में श्रीहरमिलाप भवन में जन्माष्टी पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वि‌भिन्न झांकियां लगायी गयी, जहां दर्शकों ने खूब आनंद लिया। इस बीच झांकियों में सजे नन्हें नन्हें बच्चों ने दर्शकों का मन मोहा। पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था हंसराज चौहान द्वारा बनायी गयी थी। 

हरिद्वार के आसपास के इलाकों में भी जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार रात 12 बजे श्रीकृष्ण का श्रवण नाथ नगर स्थित हरमिलाप भवन के मंदिर में दूध-दही से अभिषेक हुआ। इस पल को आंखों से निहारने के लिए हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचे। बता दें कि रक्षाबंधन के ठीक आठ दिन बाद जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जनमोत्सव के रूप में मनाया जाता है। 

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन अर्ध रात्रि को भगवान विष्णु ने द्वापर युग में श्रीकृष्ण का अवतार लिया था। यह अवतार उनका आठंवा अवतार माना जाता है। हिन्दू धर्म में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है।
Previous Post Next Post