रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- रेडिसन ब्लू कौशांबी में रविवार को गायनी समिति का 25वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन गाजियाबाद , हापुड़, मोदीनगर, इंदिरापुरम के Gynae डॉक्टरों के लिए आयोजित किया गया था और इस सम्मेलन में अति महत्वपूर्ण जानकारियां एवं नवीनतम तकनीक बच्चेदानी की रसौली के ऑपरेशन की एवं महिलाओं के जननांगों का कैंसर एवं महिलाओं की माहवारी से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। 

इस सम्मेलन में डॉक्टर अलका कृपलानी विशिष्ट अतिथि रही जो की पद्मश्री डॉक्टर हैं। डॉक्टर नीरज बाटला, जो दिल्ली एम्स की विभाग अध्यक्ष हैं। डॉक्टर भास्कर पाल जो कि पुणे से आए थे। डॉक्टर श्यजुस्.डॉक्टर गरिमा,डॉक्टर रेनू मिश्रा, डॉ मनु एवं डॉ मीनाक्षी अहूजा इन सभी ने अनेक अनेक विषयों पर चर्चा की। यह सम्मेलन बहुत ही सफल आयोजन रहा और इस सम्मेलन में 100 से ज्यादा डॉक्टरों ने भाग लिया। 

सम्मेलन का आयोजन गोग्स समिति की अध्यक्ष डॉ रितु जैन ,सचिव डॉक्टर मनीष अग्रवाल एवं डॉक्टर शुभ्रा गुप्ता, डॉ माला शर्मा डॉक्टर छाया ,डॉक्टर विजयलक्ष्मी, डॉक्टर शशि अरोड़ा ,डॉक्टर सरिता आनंद और भी इसके अलावा शहर की जाने-माने गाइनी डॉक्टर उपस्थित थे।
Previous Post Next Post