रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- दुर्गा पूजा समिति लाजपत नगर में माँ दुर्गा की आराधना में मुख्य रूप से लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव समाजवादी चिंतक, समाज सेविका फूलमती यादव, महिला उत्थान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्दु राय, अंजलि सिंह, पूर्व पार्षद गीता भाटी, ड़ा0 वी0 एन0 दत्त, राम रतन दास, ड़ा0 शंकर डे, दवाशिव, सत्यपति, देवो हलधर, विश्वजीत दास मित्रा, चन्दन घोष के साथ पूजा अर्चना की, समारोह में हजारों लोग शामिल हो प्रसाद, खीर और खिचड़ी ग्रहण किया, ड़ा0 अंबेडकर पार्क के पीछे 46 वर्षों से दुर्गा पूजा लाजपत नगर साहिबाबाद में आयोजित की जा रही है, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर परिलक्षित हो रही उल्लास से भरी थी, कार्यक्रम को पूर्व पार्षद गीता भाटी, पूनम कौशिक, बिन्दु राय ने भी संबोधित किया।
         
समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षाविद राम दुलार यादव ने दुर्गा पूजा की सबको बधाई देते हुए कहा कि माँ दुर्गा में समस्त शक्तियाँ केन्द्रित थी, माँ ने देवताओं पर अत्याचार करने वाले दानव महिषासुर, शुंभ, निशुंभ का वध कर देवताओं को भयमुक्त किया, अजेय दानव रक्तबीज का नाश चंडिका की मदद से कर देवों को जीवन दान दिया, आज पूरे देश में माँ दुर्गा को स्मरण कर पूजा अर्चना की जा रही है, लोग माँ से प्रेरणा लें जो आज कमजोर वर्गों, महिलाओं के साथ वर्चस्ववादी सामंतवादी शक्तियाँ अत्याचार, अनाचार, शोषण, अन्याय कर रही है, देश के कई हिस्सों में हाहाकार मचा है, नफरत, असहिष्णुता, अहंकार, द्वेष, ईर्ष्या का वातावरण बनाया जा रहा है, इसका विनाश सज्जनों की संगठित शक्ति कर सकती है। 

हमे माँ दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर यह संदेश लेना चाहिए कि देश, समाज में सद्भाव, भाईचारा, प्रेम, शान्ति और सहयोग की भावना पैदा कर वातावरण को अन्याय, अंधकार, शोषण मुक्त बनाना चाहिए। दुर्गा पूजा कुमार्ग व असत्य पर सत्य की विजय की खुशी में मनाया जाता है, राम दुलार यादव ने प्रशासन से इस अवसर पर निवेदन करते हुए मांग की, कि सबसे प्राचीन दुर्गा पूजा के लिए स्थायी व्यवस्था की जाय, दुर्गा पूजा में इस क्षेत्र के हजारों परिवारों की श्रद्धा जुड़ी हुई है।
Previous Post Next Post