रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में शनिवार को सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा अतुल्य भारत विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को भारत की सांस्कृतिक एकता तथा ऐतिहासिकता से परिचित कराना था। कार्यक्रम में भारत के विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति,धर्म,भाषा,खानपान,संगीत, नृत्य आदि को एकसूत्र में पिरोने का प्रयास किया।

छात्राओं ने अपने अभिनय से समझाया कि हमारी संस्कृति एक ऐसी संस्कृति है जो तोड़ना नही जोड़ना जानती है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारा देश अनेकता में एकता के मूलमंत्र से ही आगे बढ़ रहा है।
विद्यालय के मैनेजर अजय गोयल ने सभी छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सामाजिक विज्ञान विभाग की सभी अध्यापिकाओं ने बढ़चढ़कर सहयोग  किया तथा मानसी, देवयानी, सांची आदि छात्राओं का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।
Previous Post Next Post