रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में शनिवार को विज्ञान विभाग द्वारा Colours of Science ( विज्ञान के विविध रंग ) विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक चेतना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना था। छात्राओं ने अपने अभिनय के माध्यम से प्लास्टिक प्रयोग से होने वाले खतरों से अवगत कराकर इसका प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया।

विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान के बढ़ते कदम चंद्रमा की ओर विषय को बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
छात्राओं ने अंतःस्रावी ग्रन्थियों का मानवीय संरचना पर पड़ने वाले प्रभाव, लिंग निर्धारण तथा रासायनिक  तत्वों तथा उनकी अभिक्रियाओं जैसे गूढ़ विषय को मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम  के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने इस ज्ञानवर्धक तथा मनोरंजक कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए  छात्राओं के मनोबल को बढ़ाया। विद्यालय के मैनेजर अजय गोयल ने सभी छात्राओं की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रचना भटनागर एवं सभी विज्ञान अध्यापिकाओं ने बढ़चढ़कर सहयोग किया तथा सभी छात्राओं का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।
Previous Post Next Post