◼️करवा चौथ पर बन रहे तीन शुभ योग



रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- ज्योतिषाचार्य शिवकुमार शर्मा ने बताया कि इस साल करवा चौथ पर एक नवंबर को तीन शुभ योग बन रहे हैं। शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग में करवा चौथ मनाया जाएगा। सुबह 6:32 से सर्वार्थ सिद्धि योग की शुरुआत होगी। जो अगले दिन सुबह 4 :56 तक रहेगा। वहीं 2:05 बजे तक दोपहर के समय परिघ योग रहेगा। इसके बाद शिव योग की शुरुआत हो जाएगी। शिव योग अगले दिन तक रहेगा। करवा चौथ पर मृगशिरा नक्षत्र का निर्माण भी हो रहा है। बुधवार को मृगशिरा नक्षत्र होने पर
सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग बनता है।

करवा चौथ  पूजन का मुहूर्त
पूजा का शुभ मुहूर्त : एक नवंबर को 
दोपहर बाद 1:49  बजे से 3: 17 बजे तथा शाम 05:44 बजे से रात 07:02 तक,
करवा चौथ पर चांद निकालने का समय रात 08:17 बजे होगा।

करवा चौथ के दिन नवविवाहिताएं एवं सौभाग्यवती महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य की कामना हेतु इस व्रत को करती  हैं ।शाम को अपने घर की बुजुर्ग महिला सासू जेठानी आदि से कथा सुनती है और उनको बायना भोजन वस्त्र  देती है।

शाम को चंद्र उदय होने के बाद चंद्रमा को जल को अर्घ्य देकर अपने पति का दर्शन करती है तत्पश्चात अपना व्रत खोलती है।
Previous Post Next Post