रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- तीर्थ नगरी हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पौराणिक हर की पौड़ी पर आज प्रातः से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा स्नान हेतु उमडी।                                    

आस्था की नगरी हरिद्वार में  कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी लगाने वालों की संख्या लाखों में पहुंच गई स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने पूर्णिमा पर परिवार सहित गंगा स्नान किया। शास्त्रों द्वारा बताया गया है कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने से बड़ा पुण्य लाभ मिलता है इसे साल का आखिरी स्नान भी कहा जाता है इस माह में भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। इस दौरान पुलिस प्रशासन की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका रही प्रशासन द्वारा पूरे मेला क्षेत्र को 9 जोन और 33 सेक्टर में बांटा गया था। जगह-जगह पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी ने मेले को शांतिपूर्वक सफल करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन भी किया गया अनेक राज्यों जिसमें दिल्ली हरियाणा पंजाब राजस्थान से आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए पार्किंग की सुचारू व्यवस्था की गई है। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के समुचित स्नान हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और इंतजाम किए गए। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट प्लान निर्धारित किया गया।
Previous Post Next Post