सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- स्वर्ण जयंतीपुरम स्थित सीपीए पब्लिक स्कूल दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। दीपावली महोत्सव का उदघाटन स्कूल के निदेशक अंकुर गुप्ता, दिव्या गुप्ता व चेयरमैन मुन्नी सिंह ने किया। उन्होंने सभी को दीपावली पर्व की बधाई दी और आपस में मिल-जुलकर पर्व को मनाने का आहवान किया। 

स्कूल के निदेशक अंकुर गुप्ता, दिव्या गुप्ता व चेयरमैन मुन्नी सिंह ने कहा कि दीपावली का पर्व हमें दूसरों के जीवन में भी खुशियों का प्रकाश फैलाने का संदेश देता है। अतः हम सभी को इस पर्व को आपस में मिल-जुलकर मनाना चाहिए। बच्चों के साथ शिक्षिकाओं ने भी रंगोली बनाने में सहयोग दिया।
Previous Post Next Post