सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाजियाबाद :- यूपी मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा कानपुर में 9 व 10 दिसंबर को 32 वीं यूपी स्टेट मास्टर्स वार्षिक एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन किया। चैंपियनशिप में गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने सफलता का परचम लहराया। लिखिराम चौधरी व महिपाल सिंह का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। लिखिराम चौधरी ने चार इवेंटस में भाग लिया और चारों में स्वर्ण पदक जीते। वहीं महिपाल सिंह ने तीन इवेंटस में भाग लिया और तीनों में स्वर्ण पदक जीते।  60 वर्ष से ऊपर के पुरूष वर्ग में महिपाल सिंह ने 1500, 5000 व 10000 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता। 

65 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में लिखिराम चौधरी ने शॉट पुट, डिसकस थ्रो, जैवलीन थ्रो व हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। 50 वर्ष से  ऊपर  के आयु वर्ग में देवेंद्र सिंह तेवतिया ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, जैवलीन थ्रो में रजत पदक व शॉट पुट में कांस्य पदक, देव कुमार ने 10 हजार मीटर रेस में कांस्य जीता। 55 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में एस के सिंह ने जैवलीन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। नरेश कौशिक ने हैमर थ्रो व जैवलीन थ्रो में कांस्य पदक जीता। विनय चौधरी ने 40 वर्ष से  ऊपर आयु वर्ग में डिस्कस थ्रो, जैवलीन थ्रो, हैमर थ्रोए 4 गुना 100 मीटर रिले रेस में रजत पदक व शॉट पुट में कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में 30 वर्ष से ऊपर  के आयु वर्ग में अजंलि ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 200 मीटर, 400 मीटर व 800 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता। वहीं 1500 मीटर रेस में रजत पदक जीता।
Previous Post Next Post