सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज का वार्षिक खेल महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो गया। खेल महोत्सव 3 जनवरी तक चलेगा। खेल महोत्सव का उदघाटन मुख्य अतिथि राजेश पहलवान व अशोक पहलवान तथा वालीबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय सिंह, पैरा ओलंपिक कोच जे पी सिंह, अंतरराष्ट्रीय  कुश्ती खिलाड़ी सतपाल पहलवान, एथलेटिक्स के राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट एसपी यादव ने किया। 

कॉलेज के कीडाध्यक्ष राहुल देव गौतम ने बताया कि वार्षिक खेल महोत्सव में प्रतिदिन अनेक खेल होंगे। अंतिम दिन विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार रस्सा खींच प्रतियोगिता का पहला मैच कक्षा 12 व कक्षा 11 के बीच हुआ जिसमें कक्षा 12 ने विजयी रही। कॉलेज के प्रधानाचार्य के बी सिंह, प्रबंधक अनुराग सिंघल ने सभी का स्वागत किया।
Previous Post Next Post