रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- सेवा भारती मेरठ प्रांत द्वारा दुर्गा भाभी सेवा प्रकल्प रमते राम रोड, गाजियाबाद पर एक दिवसीय किशोरी विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया
शिविर का आरंभ दीप प्रजव्वलन और समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।
 
उक्त शिविर में 27 जिलों की 176 बालिकाओ ने भाग लिया 
सेवा भारती की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमिता जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि किशोरावस्था नारी के जीवन की सर्वार्धिक महत्वपूर्ण अवस्था होती  है किशोरीवस्था नारी के मानसिक , शारिरिक, भावनात्मक, शिक्षणात्मक, संस्कृतिक मनौवैज्ञानिक व् रचनात्मक विकास की दृष्टि से अत्यंत परिवर्तन शील होती है, वर्तमान परिवेश मे पाश्चात्य संस्कृति का अत्यधिक प्रभाव व् सिनेमा जगत की काल्पनिक संरचनाये किशोरियों के कच्चे मन को आकर्षित कर जीवन पर दुष्प्रभाव डाल रही है I जीवन जीने की कला और सुखी- समुनन्त, प्रखर व् प्रामाणिक बनने के लिए जो आवश्यक है , वो घर और स्कूल में सिखाया ही नहीं जाता इसीलिए इस समय सही ज्ञान, जानकारी, संस्कार व् राष्ट्रवाद की अग्नि से किशोरी को परिपकव करने से जीवन समुचित सम्पन्ता, संस्कार व सम्मान प्राप्त कर देश, समाज व परिवार के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है अत: किशोरियों के समुचित व सर्वांगिक विकास के लिए किशोरी विकास केंद्र व प्रशिक्षण की आवश्यकता अनुभव की गयी।

शिविर के समापन पर क्षेत्रीय सेवा प्रमूख धनीराम ने  सभी प्रतिभागियों से अधिक से अधिक किशोरी विकास प्रषिक्षण केंद्र खोलने का आग्रह किया। उक्त शिविर में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनिल, प्रांतीय कार्यालय प्रमुख जय किशन, प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा प्रांत मंत्री डॉक्टर आनंद, प्रांतीय किशोरी विकास प्रमुख रश्मि गुप्ता , बहन नंदा, मनमीत, दयानंद शर्मा,  महेंद्र खंडेलवाल, अखिल अग्रवाल, दिनेश ,  राजेश गर्ग, राजू तोमर, विष्णु, राजवीर, आलोक, प्रवीण शर्मा, धवल गुप्ता आदि ने भाग लिया

शिविर के कुशलतापूर्वक आयोजित होने में गुरदीप कोर, सीमा भसीन, शुभ्रा जैन, प्रियंका शर्मा, आकाश, रोहित, विनीत, हर्षा, मुस्कान , कीर्ति सिंह ,  स्वेता आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Previous Post Next Post