रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के द्वारा सरकार को श्रम सतर्कता समिति के गठन के लिए समरकूल के चेयरमैन व प्रसिद्ध उघोगपति और वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार गुप्ता का गाजियाबाद जिले से नाम अनुमोदित किया गया था। जिसके पश्चात श्रम मंत्रालय की ओर से जिला सतर्कता समिति के सदस्य के रूप में संजीव कुमार गुप्ता को सतर्कता समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस नई जिम्मेदारी को मिलने के पश्चात संजीव गुप्ता व उनके अनुज राजीव गुप्ता ने डीएम आवास पर जाकर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया। तथा जिलाधिकारी ने भी संजीव गुप्ता को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भेंट की।
Previous Post Next Post