रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- सेन स्मारक विद्या मंदिर लोनी विधानसभा के गांव नाई पुरा में सेन समाज के द्वारा भारत रत्न से पुष्कृत जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। सेन स्मारक विद्या मंदिर के प्रांगण में जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदम कद मूर्ति के सामने गणतंत्र दिवस पर समाज के समस्त अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न से सुशोभित जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयकारे लगाए गए ,शहीदों के जयकारे लगाए गए ,भारत माता के जय कारे  लगाए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबूलाल सेन प्रदेश अध्यक्ष भारतीय सेन समाज उत्तर प्रदेश, सरजीत सिंह खंडसाल अध्यक्ष सामाजिक न्याय क्रियान्वित समिति उत्तर प्रदेश सेवाराम चंदेल प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली चंद्रपाल सिंह नेताजी, कृष्ण सेन सभासद पति नगर पालिका लोनी विशिष्ट अतिथि नरेश ठाकुर वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोक ठाकुर चमन सिंह सेन विजय कुमार सेन विजय कुमार सेन घाशीराम सैन धनसिंह सैन सुनील सैन संजय सैन अशोक कुमार सैन , भूले राम बसंल पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी हरदास सैन मास्टर फहेसिंह सैन जगरोसन सैन लोनी नगर अध्यक्ष चंद्र पवार सैन बलराज  सैन रविंदर सैन ध्रुवसेन संजीव सेन एडवोकेट रवि सेन शुभम सेन मोहित सैन अमित समनिया नरेंद्र सैन भूपेंद्र सैन कुलदीप सैन आदि कार्यक्रम में आए।

सभी अतिथियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और उनके इस नेक कार्य के लिए बधाई दी। देर से ही सही प्रधानमंत्री ने गरीब समाज में जन्मे जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सुशोभित कर ,समाज के गरीब दबे कुचले लोगों का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है ,इसके लिए सैन समाज सदैव उनका आभारी रहेगा , सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुषों ने भाग लिया कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया गया,और स्कूल के बच्चों की तरफ से लड़के एवं लड़कियों ने रंगारंग कार्य क्रम  प्रस्तुत किए , बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए ,मंच का संचालन कुलदीप सेन  सैन अशोक बंसल अध्यक्षता महावीर सिंह सेन दरोगा ने की।
Previous Post Next Post