रिपोर्ट :- विकास शर्मा   

हरिद्वार :- हरिद्वार के पौराणिक तीर्थ स्थल मां चंडी देवी पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथसिंह रावत ने परिजनों के साथ पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना करते हुए मां चंडी का आशीर्वाद प्राप्त किया।                  

पौराणिक तीर्थ स्थल मां चंडी पर पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत ने परिवार के साथ दर्शन कर विश्व कल्याण की कामना करते हुए पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने विश्व कल्याण की कामना करते हुए मां चंडी से आशीर्वाद प्राप्त किया। मां चंडी देवी के दर्शन के दौरान महंत रोहित गिरी ने उन्हें चुनरी एवं नारियल प्रसाद भेंट किया। दर्शन के दौरान तीरथ सिंह रावत ने कहा की पौराणिक तीर्थ स्थल मां चंडी देवी मंदिर विश्व विख्यात है और भक्तों द्वारा उनकी आराधना करने पर मनोवांछित फल प्रदान करती है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर निवास करते हैं। यहां अप्रत्यक्ष रूप में देवताओं का निवास है। उत्तराखंड की भूमि देवभूमि के नाम से विश्व विख्यात है। 

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी ने कहा कि वर्षों की प्रतिक्षा के बाद अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का  कार्यक्रम होने जा रहा है। सभी देशवासी इस भव्य उत्सव को उत्साहपूर्वक मनाऐ और भगवान राम का दीपक प्रत्येक घर में प्रज्वलित करें। दर्शन दौरान पंडित नवल किशोर, पंडित पंकज रतूड़ी, पंडित अमित बेलवाल, पंडित रोहित डबराल, विशाल कश्यप, सुनील कश्यप, पंडित बैजनाथ भट्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post