सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाजियाबाद :- बहुजन जागरूकता मिशन के तत्वधान में बुधवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस केएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, भट्टा रोड, सुभाष नगर घूकना गाजियाबाद में बड़े ही धूमधाम से केक काटकर मनाया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन किया। उसके पश्चात सवाल जवाब प्रतियोगिता हुई जिसमे सही जवाब देने वाले सभी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया गया और जिन अध्यापकों ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष के बारे में बताया उन सभी को माता सावित्रीबाई फुले सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया और सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को भारत का संविधान की प्रतिलिपि वितरित की गई। 

एड. गंगाशरण बबलू , प्रवेश कुमार, शिक्षक प्रदीप कुमार, शिक्षिका गीता, रेखा, दुर्गेश और प्रधानाचार्य कोमल शर्मा आदि ने माता सावित्रीबाई फुले  के जीवन संघर्ष के बारे में बताया। बहुजन जागरूकता मिशन के संयोजक इंजी. एस पी गौतम ने मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम में आए सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार प्रकट करते हुए सभी को धन्यवाद दिया और के एस मैमोरियल पब्लिक स्कूल के संस्थापक राजेंद्र कुमार एवं प्रधानाचार्य कोमल शर्मा को भी अपने स्कूल में यह कार्यक्रम कराने के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया और बताया कि बहुजन जागरूकता मिशन माता सावित्रीबाई फुले के सम्मान में  पिछले 5 वर्षो से जिला स्तरीय माता सावित्रीबाई फुले सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम में बहुजन जागरुकता मिशन के संरक्षक आनंद प्रकाश, लिखी चंद, एड. गंगा शरण बबलू, संयोजक इंजी. एसपी गौतम, कोषाध्यक्ष प्रवेश कुमार, मीडिया प्रभारी जुगनू गौतम, प्रधानाचार्या कोमल शर्मा, सभी अध्यापक अध्यापिकाएं और छात्र छात्राएं उपस्थित उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post