रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे भारतवर्ष में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। गाजियाबाद पुलिस लाइन में भी पुलिस विभाग के द्वारा गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर नेहरू नगर की एनसीसी की छात्राओं ने भी भागीदारी की। जिनका नेतृत्व लेफ्टिनेंट राजबाला सैनी ने किया। इस समारोह में दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर नेहरू नगर के छात्र छात्राओं ने डॉक्टर सिम्मी त्यागी के नेतृत्व में रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य पर आधारित एक गीति नाटक की भी प्रस्तुति दी। 

इस समारोह में विद्यालय की 21 छात्राओं ने पुलिस टोली के साथ परेड की प्रस्तुति दी। ये बहने इस उत्सव में द्वितीय स्थान पर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम वीरांगना लक्ष्मीबाई लघु नाटिका की प्रस्तुति में बहनों को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। सभी को मुख्य अतिथि डॉक्टर (जनरल) विजय कुमार सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार के द्वारा पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक नवीन, विद्यालय के प्राचार्य विपिन राठी ने सभी भैया बहनों के साथ-साथ लेफ्टिनेंट राजबाला सैनी तथा डॉ सिम्मी त्यागी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
Previous Post Next Post