रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी वेद प्रकाश चौहान का आज दोपहर पूर्ण विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार खड़खड़ी शमशान घाट में हुआ। उनके शव यात्रा में हरिद्वार की के प्रतिष्ठित व्यवसायि व सैकड़ो लोग शामिल हुए।                                                       
वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान विगत कई समय से बीमार चल रहे थे। पत्रकार वेद प्रकाश चौहान अपने मिलनकारी स्वभाव तथा समाज सेवा के लिए जाने जाते थे। काफी समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। जिसके चलते उन्हें हरिद्वार के भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया हुआ था। जहां उपचार दौरान उन्होंने गत रात्रि 10:30 बजे के करीब अंतिम सांस ली। अपनी तीक्ष्ण लेखन शैली के लिए सदा चर्चा में रहने वाले पत्रकार वेद प्रकाश चौहान का अक्सर स्थानीय प्रशासन से 36 का आंकड़ा रहता था। 

वे 63 वर्ष के थे। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आकस्मिक मृत्यु पर कई सामाजिक संगठनों व धार्मिक संस्थाओं ने तथा राजनेताओं द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। खड़खडी शमशान स्थित उनके ज्येष्ठ पत्रकार पुत्र संजय चौहान व विजय चौहान द्वारा मुखानी दी गई।
Previous Post Next Post