सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

यूपी/चित्रकूट :- मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने प्रभारी जनपद चित्रकूट के नाते संध्या भवन में आयोजित नारी शक्ति बंधन समूह द्वारा शक्ति वंदन कार्यक्रम एवं ओबीसी द्वारा आयोजित सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस कार्यक्रम में वहां के स्थानीय सांसद आरके पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। 

सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत पुष्प वर्षा एवं वंदे मातरम से हुई। इसके बाद कार्यक्रम में बोलते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज का ध्यान रखती है और यही कारण है कि आज प्रदेश के हर जिले और देश में योगी और मोदी को पहली पसंद के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा को इतना मजबूत बना चुकी है कि विपक्षी पार्टी हमारे आगे टिक नहीं रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित नौजवान और महिला पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप का स्वागत भी किया। 

लोकसभा चुनाव में भाजपा हासिल करेगी सबसे बड़ी विजय: नरेंद्र कश्यप 

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देश में सबसे बड़ी जीत और हासिल करेगी। उत्तर प्रदेश में जिस तरीके से जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी के कार्यों को देख रही है उससे स्पष्ट है कि इस बार यूपी में भाजपा 80 की 80 सीट जीतेगी और केंद्र में भी 400 सीट का आंकड़ा इस बार पार होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीत की हैट्रिक बनाएंगी।
Previous Post Next Post