रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ मंडल प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने पुराने शहर के चौपला व्यापार मंडल का गठन किया 
चौपला व्यापार मंडल के सभी नवयुक्त पदाधिकारीयों ने जिलाध्यक्ष संदीप बंसल एवं ज़िले के वरिष्ठ पदाधिकारीयों को फूलों की माला पहनाकर और फूलों का गुलदस्ता देकर मिठाई खिलाकर  आभार व्यक्त किया।

चौपला व्यापार मंडल में अध्यक्ष दिनेश सिसोदिया, संरक्षक अजय कुमार,महामंत्री सोनू गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हितेश गुप्ता,उपाध्यक्ष ध्रुव शर्मा, उपाध्यक्ष निखिल शर्मा,उपाध्यक्ष प्रकाश गर्ग,उपाध्यक्ष अंशुल सिंघल,कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंघल, सह कोषाध्यक्ष प्रतीक गर्ग, मीडिया प्रभारी कमल बत्रा, वरिष्ठ मंत्री अमित धवन, मंत्री अमित गोयल, मंत्री मनीष जैन, मंत्री राजीव गर्ग को नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष संदीप बंसल, ज़िला कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग ज़िला कोऑर्डिनेटर प्रेम प्रकाश चीनी, जिला संयोजक चेतन शर्मा,अनिल गर्ग, अमन सिसोदिया,आदि व्यापारी उपस्थित थे।
Previous Post Next Post