रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से अतुल गर्ग को प्रत्याशी बनाये जाने पर समरकूल ग्रुप के चेयरमैन और भाजपा कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने भाजपा के प्रत्याशी अतुल गर्ग को उनके निवास पर जाकर शुभकामनाएँ भेंट की। संजीव कुमार गुप्ता होली से पूर्व ही व्यापारिक कार्य से मुम्बई में व्यस्त थे और शुक्रवार को प्रातःकाल ही गाजियाबाद लौटे और आज सुबह उन्होंने कविनगर निवास पर जाकर अतुल गर्ग को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं भेंट करते हुए प्रचंड जीत का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर गाजियाबाद के प्रभारी विजय शुक्ला, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, संयोजक अजय शर्मा और पिलखुवा चेयरमैन विभु बंसल भी उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post