सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाजियाबाद :- क्षेत्रीय कायस्थ सभा गाज़ियाबाद द्वारा नेहरूनगर के शिव मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में काव्य बौछार कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह के मुख्य अतिथि पार्षद अजीत निगम व विशिष्ट अतिथि अशोक श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, जितेंद्र बच्चन रोमी माथुर व कुलदीप बरतरिया रहे। महिला विंग की महिलाओं द्वारा गणेश स्तुति और श्री चित्रगुप्त महाराज की स्तुति की गई। 

संरक्षक सुधांशु माथुर ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष अनिल कुमार निगम को सचिव जैनेंद्र श्रीवास्तव को और कोषाध्यक्ष आलोक वर्मा को बनाया गया है। संस्था के सबसे बुजुर्ग महिला व पुरुष सदस्य का शाल पहनाकर सम्मान किया गया। प्रो. जे. के. माथुर की स्मृति में उनके पुत्र सुधांशु माथुर ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। वैभव शर्मा, दीपक दीप आदि ने अपनी रचनाओं से सभी को होली के रंगों से सराबोर कर दिया।  समारोह का संचालन अध्यापिका ऋतु श्रीवास्तव द्वारा किया गया। 

एम. एम.सक्सेना, जैनेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, सुनील भटनागर, आलोक वर्मा, विवेक श्रीवास्तव, प्रिया वर्मा, उषा श्रीवास्तव, मंजुला निगम, पंकज सक्सेना, मंजुला श्रीवास्तव आदि भी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post