रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- बहादराबाद के समीप एक सड़क दुर्घटना में डंपर और कार की हुई टक्कर में हरिद्वार के भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय सिंह की दर्दनाक मृत्यु हो गई। जबकि कार में सवार उनके परिवार में पत्नी व दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के उपरांत डंपर चालक मौके से फरार हो गया।       

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिला अध्यक्ष संजय सिंह सहारनपुर से विवाह समारोह में शामिल होकर आज प्रातः हरिद्वार लौट रहे थे। सामने से आते हुए डंपर से उनकी कर की जोरदार भिड़ंत हो गई। जहां मौके पर भाजपा नेता संजय सिंह की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी और दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल परिजनों को मैक्सवेलअस्पताल पहुंचाया गया। भाजपा नेता संजय सिंह की आकस्मिक मृत्यु से भाजपा में शोक की लहर लहर दौड़ गई। 

इस दुर्घटना में भाजपा नेता के कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के उपरांत डंपर चालक मौके से फरार हो गया। भाजपा नेता के हादसे में मृत्यु का समाचार सुनकर भाजपा कार्यकर्ताओ में शोक के लहर दौड़ गई। भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, महामंत्री आशुतोष शर्मा, विधायक मदन कौशिक, स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, प्रवक्ता लव शर्मा, शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, आदि ने संजय सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
Previous Post Next Post