◼️उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ मंडल प्रभारी ने अतुल गर्ग को टिकट देने पर जताया भाजपा संगठन का आभार
◼️स्थानीय निवासी होने के नाते क्षेत्र की समस्याओं से हैं अवगत
सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻
गाजियाबाद :- भारतीय वैश्य चेतन महासभा के मेरठ मंडल प्रभारी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ मंडल प्रभारी संदीप बंसल ने भाजपा द्वारा अतुल गर्ग को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के लिए भाजपा का आभार जताया। संदीप बंसल ने कहा कि अतुल गर्ग स्थानीय निवासी हैं और यहां की सभी समस्याओं से अवगत हैं।
वे दो बार से शहर विधायक हैं और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं। वे लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहते हैं और उनसे कभी कोई भी व्यक्ति मिल सकता है। ऐसे अतुल गर्ग को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने का फायदा गाजियाबाद समस्त जनता को मिलेगा। वैश्य समाज समेत समाज का हर वर्ग उनका समर्थन करते हुए उन्हें भारी वोटों से विजयी बनाएगा।