◼️भागवत कथा व्यास जीवन कृष्ण सुनील श्री बद्रीनाथ धाम रहे वृंदावन


सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाज़ियाबाद :- श्री कुंज बिहारी सेवा धाम रूकमणि विहार में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा गाजियाबाद निवासी संतोष कुमार रूंगटा रुगंटा होम एल एल पी परिवार ने कराई।भागवत कथा व्यास जीवन कृष्ण सुनील श्री बद्रीनाथ धाम रहे। कथा के मुख्य आयोजक श्री बांके बिहारी जी सरकार व सह आयोजक समस्त रूंगटा परिवार राधा वाटिका श्रीधाम वृंदावन रहा। पहले दिन मंगल कलश यात्रा निकली और कथा जीवन कृष्ण सुनील श्री बद्रीनाथ धाम ने भागवत भगवान का पूजन कर भागवत महात्म बताया। दूसरे दिन पांडव चरित्र, राजा परीक्षित श्राप कथा, भगवान शुकदेव आगमन, तीसरे दिन भक्त धु्रव व भक्त प्रहलाद चरित्र, वामन भगवान आगमन, चौथे दिन राजा भागीरथ व भक्त अंबरीश कथा हुई। 

कथा व्यास ने श्रीराम जन्मोत्सव व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग से सभी को निहाल कर दिया। पांचवे दिन नंदोत्सव में श्रद्धालु घंटों झूमे। भगवान की बाल लीलाओं, गोवर्धन लीला व छप्पन भोग की लीला ने सभी को भाव विभोर कर दिया। छठे दिन महरास लीलाए भगवान कृष्ण का मथुरा आगमनए उद्धव गोपी संवाद व मां रूकमणि मंगल प्रसंग की कथा हुई। अंतिम दिन भक्त सुदामा की कथा से सभी भक्त भाव.विभोर हो गए। राजा परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई और हवन तथा भंडारे के बाद कथा ने विश्राम लिया। इस मौके पर संतोष कुमार रूंगटा, सुशीला रुगंटा, अनुराग रूंगटा,  आशीष रुंगटा, विप्रा, सनम, अन्नया, अवनी, सिमर, इशिका, अनमोल, गुनिका, पार्थ, माल्या, आदि सैकड़ों लोगों ने कथा का लाभ उठाया।
Previous Post Next Post