◼️महर्षि कश्यप पर संजय नगर सेक्टर-23 में जयंती पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम



रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- कश्यप निषाद संगठन के तत्वाधान में भगवान महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर शुक्रवार को महर्षि कश्यप पार्क संजय नगर सेक्टर-23 गाजियाबाद में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण कर की। इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप ने समाज को सुधारने और संवारने के लिए अपना पूरा जीवन बिताया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सेक्टर-23 में जिस प्रकार का पार्क महर्षि कश्यप के नाम पर समर्पित किया गया है ऐसा पहले नहीं होता था। उन्होंने कहा है कि समाज को मजबूत दिशा में ले जाने के लिए महर्षि कश्यप ने सदैव दूसरों के लिए ही सोचा है। 

भगवान महर्षि कश्यप जयंती समारोह में उमड़ा जनसैलाब
महर्षि कश्यप पार्क सेक्टर-23 में आयोजित भगवान महर्षि कश्यप जयंती में शहर के तमाम प्रतिष्ठित और गणमान्य लोग उपस्थित हुए। इस दौरान सभी ने भगवान महर्षि के जीवन के विषय पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए समाज के श्रेष्ठ कार्यों के लिए सराहना की। इस दौरान भगवान महर्षि के जीवन पर आरती और हवन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्र उच्चारण के साथ की गई थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्ग ,महिलाएं, युवा और कश्यप समाज और कश्यप निषाद संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। 

महर्षि कश्यप का जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित रहा : नरेंद्र कश्यप 
उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि भगवान महर्षि कश्यप का जीवन शुरुआत से ही संघर्ष के साथ बीता है। इसके बावजूद उन्होंने अपने जीवन में दूसरों को मदद और अंधकार भरे जीवन में प्रकाश फैलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को भगवान महर्षि कश्यप की जयंती के अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि वह भगवान महर्षि कश्यप की बताएं मार्ग पर चले ताकि उनके जीवन में आने वाली सभी बाधये दूर हो  जाये। 

पर्यटन विभाग ने बनाया है भगवान महर्षि कश्यप पार्क
सेक्टर-23 संजय नगर में जो महर्षि कश्यप पार्क बनाया गया है, उसका निर्माण उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से किया गया था। यहां खासतौर से पैदल फुटपाथ बनाने के साथ ही लोगों की सहूलियत के लिए बैठने वाली बेंच और रात के लिए प्रकाश की उपयुक्त व्यवस्था की गई है। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप के विशेष प्रयासों के बाद बना है। 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रही जनभागीदारी
महर्षि कश्यप पार्क सेक्टर- 23 संजय नगर में भगवान महर्षि कश्यप जयंती समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कश्यप निषाद संगठन के ओर से आयोजित किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे


महर्षि कश्यप सृष्टि के रचयिता, करेंगे सबका उद्धार : नरेंद्र कश्यप
भगवान महर्षि कश्यप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि भगवान महर्षि कश्यप सृष्टि के रचयिता हैं। उन्होंने ऋषियों के बीच जो स्थान प्राप्त किया था वह आज भी स्मरणीय है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि भगवान महर्षि कश्यप सबका भला करेंगे और पूरे विश्व के कल्याण को भगवान महर्षि कश्यप की कृपा आशीर्वाद मिलना बेहद आवश्यक है। 

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद वीके अग्रवाल मनोज नगर राजकुमार कश्यप थान सिंह कश्यप जीतपाल कश्यप अमर दत्त शर्मा रामकुमार कश्यप सौरभ जयसवाल सागर कश्यप सिद्धार्थ कश्यप सचिन कश्यप आशुतोष कश्यप विशाल कश्यप अर्पण कश्यप मुकेश कश्यप आदि समाज के प्रमुख व्यक्ति गण उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post