सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- सीए आदित्य गुप्ता के लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321सी वन के उप गवर्नर चुने जाने पर लायंस क्लब गाजियाबाद ने लायंस एनेक्सी कविनगर में विजय उत्सव मनाया। समारोह में आदित्य गुप्ता को सम्मानित किया गया। लायंस क्लब गाजियाबाद के अध्यक्ष अन्नत वीर जी ने बताया कि कुफरी शिमला हिमाचल प्रदेश में हुए चुनावों में वर्ष 2024-25 के लिए गाजियाबाद के सीए आदित्य गुप्ता को उप गर्वनर पद पर 100 प्रतिशत मतों से चुना जाना गाजियाबाद के लिए गर्व की बात है। 

लायंस इंटरनेशनल विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक  संस्था है जिसके विश्व के 260़ में देशों में क्लब हैं व लगभग 14 लाख सदस्य है। डिस्ट्रिक्ट 321सी वन में 175 क्लब तथा 5000 सदस्य हैं।  आदित्य गुप्ता ने बताया कि उनको यह सफलता माता-पिता के आशीर्वाद पत्नी करुणा गुप्ता के सहयोग व बच्चों की शुभकामनाओं से मिली है। लायंस इंटरनेशनल के डायरेक्टर इंडोर्सि विनय मित्तल ने की प्रेरणा से वे इस मुकाम तक पहुंचे। अशोक मित्तल गवर्नर व विनय सिसोदिया  उप गवर्नर प्रथम चुने गए हैं।
Previous Post Next Post