रिपोर्ट :- अजय रावत 

ग़ाज़ियाबाद :- नन्दग्राम मंडल में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के निर्देश पर व मंडल अध्यक्ष पंकज राय के संयोजन में मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सुना गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व महानगर संयोजक सरदार एस पी.सिंह व विशिष्ट अतिथि महानगर उपाध्यक्ष सुखदेव त्यागी थे। मोदी के मन की बात को वार्ड नंबर 13 के बूथ संख्या 1012 पर नन्दग्राम मंडल सेक्टर संयोजक भूपेंद्र सिंह चौधरी के आवास पर सुना गया और मोदी के विचारों को सुना गया। 

इस अवसर पर एक वृक्ष माँ के नाम पर वृक्षारोपण का प्रोग्राम भी किया गया। जिसमें मुख्य अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।  पौधारोपण में सरदार एसपी सिंह, सुखदेव त्यागी, कुलवंत सिंह, अजय सिंह  बिट्टा, पवन तिवारी , राजेश दुबे,ओम प्रकाश पत्रकार , संजय प्रजापति, नरेश कुमार, केके शुक्ला, पुष्पेंद्र और अन्य भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता भी इस बैठक में उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post