रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :-
भय का पर्याय बन चुके खतरनाक कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रदेश दर्ज हो रहा है। वहीं प्रदेश के जिला गाजियाबाद में भी कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़त जारी है। आज कुल 25 नए मामले सामने आए हैं।
बता दें कि कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले सामने आने के बाद जनपद में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 378 पर पहुंच गई है। वहीं इनमें से कुल 251 मरीज ठीक होकर अपने घर भी जा चुके हैं। जिसके बाद वर्तमान में जनपद में 119 लोगों का उपचार अभी चल रहा है।