रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :-
कोतवाली सिहानी गेट प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल सिंह को डिप्टी एसपी बनाए जाने पर रमते राम रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश स्वामी ने शुभकामानाएं दीं। उन्होंने कहा कि गजेन्द्र पाल सिंह एक काबिल पुलिस अफसर हैं। उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था की बहाली के लिए व्यापक प्रयास किए हैं। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। गजेन्द्र पाल सिंह ने राकेश स्वामी का आभार व्यक्त किया।