रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
         उत्तर प्रदेश में कांग्रेस काफी एक्टिव नजर आ रही है। हर मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास कांग्रेसियों द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी ने 69000 शिक्षक भर्ती एवं पशुपालन विभाग में हुए घोटाले की जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश द्वारा कराने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला मुख्यालय पर सौंपा। जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने बताया कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में लगातार घोटालों की खबरे आ रही है। युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी के बावजूद शिक्षक भर्ती के 69 हजार पद घोटालों की भेंट चढ़ गए है। महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने बताया कि भाजपा सरकार की नाक के नीचे कई सारी भर्तियां लटकी हुई है। लाखों युवा प्रतियोगी पराीक्षाओं की तैयारी कर परीक्षाएं देते हैं और नौकरी लगने का इंतजार हैं। लेकिन सरकार की भ्रष्ट व्यवस्था के चलते ज्यादातर भर्तियां कोर्ट में लटक जाती है। हाल ही में में शिक्षक भर्ती और पुशापालन विभाग में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ। भ्रष्टाचार में कई सारे भाजपा नेताओं का नाम सामने आया है। मंत्रियों के प्रतिनिधियों के नाम घांटोलों में उजागर हुए है। कांग्रेस नेता विदित गुड्डू, नरेन्द्र राठी, संजीव शर्मा ने मांग करते हुए कहा कि घोटालों में लिप्त विभाग के मंत्रियों को तत्काल बर्खासत किया जाये ताकि जांच प्रभावित न हो सके। पूर्व पार्षद सुनील चौधरी, अनुज चौधरी, यामिन मलिक, अमित कुमार बंटी,  आशुतोष गुप्ता ने कहा कि घोटालों में लिप्त विभाग के मंत्रियों के प्रतिनिधियों की तत्काल गिरफ्तरी की जाए। पूरे प्रकरण की जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से कराई लाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से बिरसिंह चौधरी, अमोल वशिष्ठ, उमा शंकर, त्रिलोक सिंह, केएन पांडेय, सलीम सैफी, विनीत त्यागी, मुकेश पंडित मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस कमेटी की तरफ से मौहित गौड़, रवि कुमार, रेनुका अरोरा, आशीष प्रेमी, पूजा मेहता, जाकिर सैफी, बलराज सिंह, श्रुति कुमारी, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
Previous Post Next Post