रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
         संयुक्त व्यापार मंडल के मेरठ मंडल अध्यक्ष अरविंद तेवतिया एवं राजेश बंसल ने ऋषभ मित्तल को युवा महानगर अध्यक्ष (औद्योगिक प्रकोष्ठ) गाजियाबाद नियुक्ति पत्र देकर नियुक्त किया  इस मौके पर समाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया     
           इस अवसर पर मेरठ मंडल अध्यक्ष अरविंद तेवतिया ने कहा कि देश में कोरोना महामारी के चलते हाहाकार मचा हुआ है व्यापारियों के व्यापार चौपट हो रहे हैं कई कंपनियां बंद होने के कगार पर आ गई हैं सरकार से मैं निवेदन करता हूं की व्यापारियों को टैक्स में छूट दें, ध्यान रहे इस देश की रीड की हड्डी किसानों के साथ-साथ में व्यापारी वर्ग भी है अगर व्यापारी वर्ग की कमर टूट गई तो अर्थव्यवस्ता को दोबारा से खड़ा करने में बहुत दिक्कते आएंगी देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला व्यापारी वर्ग आज खुद अपने भर पोषण के लिए परेशान हैं इस कोरोना महामारी ने व्यापारी वर्ग को अपितु पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है
            श्री तेवतिया ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा मंडी समिति शुल्क हटाए जाने पर वह केंद्र सरकार का आभार प्रकट करते हैं किंतु प्रदेश सरकार के द्वारा पूर्ण रूप से मंडी समिति शुल्क न  हटाए जाने पर उत्तर प्रदेश के व्यापारियों में और किसानों में रोष उत्पन्न हो रहा है 
          इस मोके पर औद्योगिक प्रकोष्ठ के मेरठ मंडल अध्यक्ष श्री राजेश बंसल जी ने कहा की केंद्र सरकार को ध्यान रहे कि चीन भी अपना षड्यंत्र रच रहा है और इस बार उसने अपने षड्यंत्र का मोहरा नेपाल को बनाया है जबकि नेपाल और भारत के रिश्ते सदियों से बहुत अच्छे रहे हैं  सदियों से नेपाल को भारत का एक अभिन्न अंग जैसा मित्र देश माना जा रहा है लेकिन वर्तमान समय में दोनों देशों के रिश्तो के बीच में तनाव उत्पन्न हो गया है जोकि भारत देश और नेपाल के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है 
        इस मौके पर अरविंद तेवतिया, मेरठ मंडल महामंत्री आकाश गुप्ता, मेरठ मंडल अध्यक्ष  औद्योगिक प्रकोष्ठ राजेश बंसल, मेरठ मंडल संगठन मंत्री सचिन दीवानिया, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद उमेश गर्ग, युवा जिला अध्यक्ष गाजियाबाद अभिषेक गुप्ता, युवा महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद विष्णु दीप गर्ग, के पी सिंह, बृजमोहन अग्रवाल लोग मौजूद रहे
Previous Post Next Post