रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
         संयुक्त व्यापार मंडल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री कुंवर प्रताप सिंह के आदेश अनुसार संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता नंदी के नेतृत्व में चीन के राष्ट्रपति का पुतला व चीनी सामान को जलाकर  व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया
      व्यापारियों ने देश के शहीदों को साक्षी मानकर अब कभी भविष्य में चीनी सामान को ना खरीदने का भी संकल्प लिया
              इस अवसर पर नरेंद्र गुप्ता नंदी ने कहा कि देश की जनता ने आज संकल्प ले लिया है कि वह चीन के उत्पाद का अब उपयोग नहीं करेंगे चीन को याद रहे चीन का अधिकतम इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद भारत में बिकता है और भारत के साथ उसका यह कायराना व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है
                इस मौके पर संयुक्त व्यापार मंडल के मेरठ मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार तेवतिया ने कहा कि नेपाल देश ने हमें धोखा दिया है हमारे देश ने हमेशा नेपाल को अपना छोटा भाई जैसा सच्चा मित्र मानते हुए उसकी हर संभव मदद की है किंतु आज नेपाल भी चीन के षड्यंत्र का शिकार हो गया है जिसका परिणाम नेपाल को कुछ समय बाद पता चलेगा जितना प्यार और सम्मान व मदद भारत नेपाल के लिए करता है उसका 10% भी चीन से नेपाल को नहीं मिलेगा क्योंकि चीन एक षड्यंत्रकारी देश है वह कभी किसी का अपना नहीं हो सकता 
                 इस मौके पर जिला अध्यक्ष उमेश गर्ग ने कहा कि चीन हर की चाल भारत समझता है चीन भारत की ताकत को आज कम आक रहा है यह उसकी बहुत बड़ी भूल होगी शायद चीन भूल रहा है कि भारत की सेना विश्व की सबसे साहसी सेना में शुमार है चीन की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने में पूर्ण रूप से सक्षम है 
          इस मौके पर राजेश बंसल  मेरठ मंडल अध्यक्ष (औद्योगिक प्रकोष्ठ), मेरठ मंडल महामंत्री आकाश  गुप्ता, मेरठ मंडल संगठनमंत्री सचिन दीवानिया, नरेंद्र चौधरी मेरठ मंडल सचिव, राजकुमार सिंघल मेरठ मंडल सह कोषाध्यक्ष, कुलदीप चौधरी जिला अध्यक्ष गाजियाबाद (औद्योगिक प्रकोष्ठ), अभिषेक गुप्ता जिला अध्यक्ष गाजियाबाद (युवा प्रकोष्ठ), विष्णु दीप गर्ग महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद (युवा प्रकोष्ठ), ऋषभ मित्तल महानगर अध्यक्ष युवा (औद्योगिक प्रकोष्ठ)  इमरान अहमद मौजूद रहे
Previous Post Next Post