रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
        समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राहुल चैधरी ने कहा कि शहर में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार लोगों को कोरोना से बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। पार्टी कार्यालय पर सोमवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि शहर में भाजपा का सांसद, विधायक व महापौर हैं। केंद्र व प्रदेश में भी उन्ही की सरकार है फिर भी शहर में कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। यहां तक शहर को सेनिटाइज तक नहीं किया गया है। यह काम भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही किया है। भाजपा सरकार ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए भी कोई कदम नहीं उठाया। इसी कारण उन्हें यहां से पलायन करने को मजबूर होना पड़ा। पार्टी के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने इस मौके पर अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने संतोष यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व विरेंद्र यादव को महामंत्री बनाया। विधानसभा मुरादनगर प्रभारी आनंद चौधरी, मोदीनगर विधानसभा प्रभारी सुनील शर्मा, विधानसभा क्षेत्र लोनी प्रभारी हरीश चौधरी, विधानसभा साहिबाबाद प्रभारी मनमोहन गामा व राजन कश्यप को उपाध्यक्ष बनाया। वहीं प्रमुख व्यापारी नेता व समाजसेवी प्रेमचंद गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। नानकचंद गुप्ता, मुकेश यादव, शाहनवाज चैधरी, आशु अब्बासी, रिजवान तोमर, शाहरूख कुरैशी, नौशाद अलवी, सतीश पारचा, संजय सैनी, विमल यादव, नरेश बत्रा, अरविंद कठोरिया, डॉ सलीम अहमद, जितेंद्र यादव, अमित त्यागी को सचिव बनाया गया। रामगोविंद मौर्या, अजय कुमार, शिवम जिंदल, बब्बल, श्रीमती सदब चौधरी, रामधन यादव, हुजैफ कुरैशी, कृष्णपाल यादव, सुल्तान सिंह यादव, फिरोज खान, फुरकान कुरैशी, सरदार मंजीत सिंह, रामप्यारे यादव, शब्बीर मलिक, सौदान गुर्जर, कालूराम धामा, राहुल पंडित, जाकिर चैधरी, कृष्ण यादव, जयप्रकाश त्यागी, दिनेश शर्मा, सोनू यादव, लोकेश कुमार, शुभम गोयल, योगराज बंसल व प्रेमचंद भारती को सदस्य बनाया गया। प्रेस वार्ता के दौरान नीरज चौधरी आदिल मलिक हिमांशु पाराशर जब्बर मलिक आदि मौजूद रहे।
Previous Post Next Post