रिपोर्ट :- अजय रावत


मेरठ :-
     नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मेरठ में हुए प्रदर्शन को हिंसक रुप देने में सहयोग करने वाले आरोपी व पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्य मुफ्ती शहजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुफ्ती पर भड़काऊ पोस्टर बांटकर हिंसा भड़काने का आरोप लगा है। आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि नोएडा ATS और मेरठ पुलिस ने मिलकर PFI के वॉन्टेड सदस्य मुफ्ती को उसके घर से गिरफ्तार किया है। वह मूल रुप से गाजियाबाद के मुरादनगर का रहने वाला है। इसके साथ ही उसके बैंक खाते की जानकारी जुटाई जा रही है। मुफ्ती के खिलाफ मेरठ में FIR दर्ज है। इसके बाद नोएडा ATS ने उसे पकड़कर मेरठ पुलिस को सौंप दिया है।

पुलिस ने बताया कि मुफ्ती शहजाद ने 20 दिसंबर से पहले मेरठ जनपद में भड़काऊ पोस्टर बांटने का जुर्म स्वीकार किया है। गौरतलब है कि शहजाद PFI का सक्रिय सदस्य है। अभी अभियुक्त के अकाउंट नंबर और अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Previous Post Next Post